We care for street dogs, cows and needy animals with love, food, shelter and daily support.
Our rescue team helps injured and abandoned animals with quick response and proper care.
Every donation helps provide food, rescue services, shelter and better lives for animals.
We arrange medical care, vaccination and emergency treatment for animals in need.
“सुना है कि जीव स्वस्थ होते हैं करुणा से, न सिर्फ दवाइयों से, बल्कि मन के भावों से।”
श्री करुणा जीवसेतु वेलफेयर सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य सभी जीवों के प्रति करुणा का भाव रखना और उन्हें राहत पहुँचाना है। आज के समय में हम अक्सर पीड़ित और बीमार पशु-पक्षियों के दर्द को अनदेखा कर देते हैं।
हम प्रतिदिन देखते हैं कि सड़क पर रहने वाले कुत्ते दुर्घटनाओं में घायल हो जाते हैं या उन्हें पैरालिसिस, पार्वो और ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारियाँ हो जाती हैं। वे बोल नहीं सकते, लेकिन उनका दर्द उतना ही गहरा होता है जितना इंसानों का।
कई पक्षी पतंग की डोर या हमलों के कारण घायल हो जाते हैं। ऐसे समय में अक्सर कोई उनकी मदद के लिए आगे नहीं आता, और वे असहाय होकर जीवन के लिए संघर्ष करते हैं।
कई गायें सड़कों पर गंभीर बीमारियों से पीड़ित मिलती हैं, जिनमें ट्यूमर जैसी समस्याएँ भी शामिल हैं। उचित इलाज के अभाव में वे लगातार दर्द सहती रहती हैं।
हमारी संस्था इन सभी पशु-पक्षियों को न केवल आश्रय देती है, बल्कि उनके भोजन, देखभाल और उचित चिकित्सा की पूरी व्यवस्था भी करती है। सभी उपचार अनुभवी और पंजीकृत पशु चिकित्सकों के मार्गदर्शन में किए जाते हैं।
हमारे संस्था के मुख्य सेवाभावी सदस्य—श्रीमान पंकज कुमार जी सा कटारिया, श्रीमान उत्तम जी सा कटकानी, श्रीमान किर्ति जी सा बड़जातिया, श्रीमान सुमित जी सा सुराणा, श्रीमान विनय जी सा लोढ़ा श्री मान रविंद्र जी सा कोठारी एवं श्रीमती मीना जी भंडारी इन सभी का हमारी संस्था को तन, मन और धन से निरंतर संस्था को इन फाउंडर मेंबर से सहयोग प्राप्त होता है।
वर्तमान में हमारी संस्था में भोजन बनाने के लिए किचन, डॉग हाउस, कबूतर हाउस, ऑपरेशन थिएटर और अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
पिछले एक वर्ष में हमारी संस्था ने लगभग 900 से अधिक पशु-पक्षियों का सफल उपचार कर उन्हें सुरक्षित उनके स्थान पर वापस छोड़ा है।
“करुणा जीवसेतु” नाम इसलिए रखा गया है क्योंकि हमारा उद्देश्य करुणा और जीवों के बीच एक मजबूत सेतु बनना है।